Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

हल्द्वानी- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी में हंगामा, छात्रों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कालेज में छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। प्राचार्य से मिलने जा रहे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और छात्र नेताओं की तीखी बहस हुई। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कालेज में छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पहले से महाविद्यालय में पुलिस की टीम तैनात रही। प्राचार्य से मिलने जा रहे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और छात्र नेताओं की तीखी बहस और खीचतान हुई। इस दौरान छात्र नेताओं के कपड़े भी फट गए। 

 

शुक्रवार सुबह दस बजे महाविद्यालय के खुलने के बाद छात्र नेताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार की ओर से निर्धारित रोस्टर का पालन नहीं किया जाता है। अगर चुनाव कराने ही नहीं थे तो कैलेंडर जारी नहीं करना चाहिए था। कोतवाल राजेश यादव के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल छात्र नेताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। अभी भी धरना प्रदर्शन जारी है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!