Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

बाल विकास परियोजना दुगड़डा के अन्तर्गत किया गया आंगनवाड़ी सह पालना केंद्र का उदघाटन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाल विकास परियोजना दुगड़डा के अन्तर्गत लोकमणिपुर में आंगनवाड़ी सह पालना केंद्र का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद श्री जगदीश मेहरा , समाज कल्याण अधिकारी श्री संजीव पाल , पूर्व प्रधान श्रीमती सुषमा देवी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉक्टर मेहबूब खान द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का कार्यक्रम में स्वागत किया।

 

इसके पश्चात बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में जानकारी दी गई तत्पश्चात वार्ड पार्षद एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा के द्वारा रिबन काट कर क्रैच का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में 03 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया एवं केंद्र में पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों का अन्नपोषण करते हुए झंगोरे की खीर खिलाई गई। इसके पश्चात पार्षद जी के द्वारा सभी को क्रैच के उदघाटन पर शुभकामनाएं दी गई।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पौष्टिक मिलेट से बने व्यंजन परोसे गए। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शिवाली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग सुपरवाइजर श्रीमती संतोषी गुसाईं एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक के साथ साथ महिलाओं, बच्चों, किशोरियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!