Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी जेल में बंद मुकेश बोरा का एक और मददगार फंस चुका है पुलिस के चंगुल में……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी जेल में बंद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का एक और मददगार पुलिस के चंगुल में फंस चुका है। यह आरोपी दुग्ध संघ में ही काम करता है और फरारी के दौरान उसने मुकेश बोरा को मोबाइल और सिम    कार्ड उपलब्ध कराए थे। परिवहन कर अधिकारी, धारी की ब्लॉक प्रमुख, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष व प्रॉपर्टी डीलर के बाद ये पांचवा आरोपी है, जिसका नाम पुलिस ने मुकदमे में शामिल करने जा रही है।

 

बता दें कि मुकेश बोरा के खिलाफ एक सितंबर को लालकुआं कोतवाली में दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता पीड़िता भी दुग्ध संघ में आउटसोर्स के जरिये काम करती है। आरोप है कि आउटसोर्स की नौकरी को पक्का करने का झांसा देकर मुकेश ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। पुलिस की जारी जांच में रविवार को एक और नाम शामिल हो गया।

 

दुग्ध संघ के वित्त विभाग में ठेके पर काम करने वाले कामगार राजेंद्र सिंह रैक्वाल के खिलाफ पुलिस को मजबूत साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार राजेंद्र ने मुकेश बोरा को फरार होने के दौरान मोबाइल फोन और सिमकार्ड उपलब्ध कराए थे। फरारी के दौरान वह लगातार न सिर्फ मुकेश के संपर्क में था, बल्कि पुलिस की हर गतिविधि की सूचना भी उस तक पहुंचा रहा था। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि जल्द ही आरोपी का नाम मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!