Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

भारतीय मानक ब्यूरो ने कावड़ यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सुरक्षा का संदेश……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून ने कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और मानक गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। हरिद्वार में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में कावड़ यात्री आते हैं। इस वर्ष, कावड़ यात्रियों की सुरक्षा और जानकारी के लिए, BIS ने हरकी पैड़ी और अन्य प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया इस नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को आईएसआई मार्क वाले हेलमेट पहनने और आईएसआई मार्क वाले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उपयोग करने के प्रति जागरूक करना था।

 

भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं प्रमुख, श्री सौरभ तिवारी ने सभी कावड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सुरक्षित रहें, आईएसआई मार्क वाले हेलमेट का प्रयोग करें और केवल मानक प्रमाणित पैकेज्ड पानी का सेवन करें। नुक्कड़ नाटक के दौरान, यात्रियों को BIS Care ऐप की प्रिंटेड टी-शर्ट्स भी वितरित की गईं और उन्हें BIS Care ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई, जिससे वे उत्पाद की गुणवत्ता की जांच कर सकें।

 

श्री तिवारी ने कहा, “भारतीय मानक ब्यूरो समय-समय पर ऐसी गतिविधियाँ आयोजित करता है ताकि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके और वे गुणवत्ता युक्त उत्पादों की खरीदारी कर सकें। हम आशा करते हैं कि इस पहल से कावड़ यात्रियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय रहे।” भारतीय मानक ब्यूरो की यह पहल कावड़ यात्रियों को उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सजग बनाते हुए मानक गुणवत्ता वाले उत्पादों के चयन में सहायता प्रदान करेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!