Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

फसलों को नुकसान पहुंचा रहे आवारा मवेशियों को लेकर मुखर हुए जनप्रतिनिधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द आवारा मवेशियों के आतंक से निजात दिलाने को लेकर  ठोस रणनीति न बनाए जाने की दशा में दी व्यापक जनांदोलन की चेतावनी। हल्दूचौड़- ग्रामीण इलाकों में आवारा पशुओं के आतंक से किसानों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन जानवरों के आतंक से उनके सारे प्रयास फेल होते जा रहे हैं

 

किसानों के लिए मुसीबत बन चुके आवारा मवेशियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को जयपुर खीमा पदमपुर देवलिया क्षेत्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे ने उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द से जल्द आवारा पशुओं को पकड़ कर क्षेत्र से बाहर  न भेजे जाने की दशा में किसानों के साथ उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

 

दिए गए ज्ञापन उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बड़ता जा रहा है किसान अपनी फसल नही बो पा रहे है  किसानों के समक्ष अब फसलों के नुकसान के साथ साथ  जान माल का भी खतरा हो पैदा हो रहा है हिंसक हो रहे आवारा मवेशियों से किसानों में भय का माहौल बना है ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!