Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस कर्मियों का सहारा व अपनापन पाकर बुजुर्ग खुद को और भी ज्यादा सुरक्षित कर रहे महसूस…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में निवासरत एकल बुजुर्गों की कुशल क्षेम पूछने के साथ-साथ उनकी सहायता करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जनपद स्तर पर चलाई जा रही इस मुहिम को जमीन पर उतारते हुए विभिन्न मजबूरियों के चलते अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की खैर खबर लेने एवं उन्हें आवश्यकता अनुरुप उचित मदद देने के क्रम में जनपद की थाना पौड़ी, रिखणीखाल एवं थलीसैण पुलिस टीमों द्वारा एकल बुजुर्गो के घर जाकर उनसे मुलाकात की गयी

और उनका हालचाल जानकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया गया। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों को अपना मोबाइल नम्बर व आपातकालीन नम्बर डायल-112 दिया गया, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें।

             

घर में अकेले रह रहे बुजुर्गों पर पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि उन्हें अकेला समझ कर आपराधिक तत्व कोई वारदात कारित न कर सके व बुजुर्गों में भी सुरक्षा की भावना विकसित हो सके। अपने बीच पुलिस कर्मियों को पाकर बुजुर्ग खुद को और भी ज्यादा सुरक्षित महसूस करने लगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!