Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

नगर निगम कोटद्वार में तैनात 11 प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों की कार्यों की समीक्षा की गयी…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में नगर निगम कोटद्वार में तैनात 11 प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों की कार्यों की समीक्षा की गयी। इनकी मूल पत्रावली एवं सेवापुस्तिका का अवलोकन कमेटी के द्वारा किया गया है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि 11 प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों को वापस उनके मूल पद पर भेजा जाय। नगर निगम कोटद्वार में पर्यावरण पर्यवेक्षकों के रिक्त पद मे प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों की तैनाती हेतु नियमित पर्यावरण मित्रों की वरिष्ठता सूची, कार्यकुशलता के आधार पर तैयार की जाय।

 

सफाई निरीक्षक श्री सुनील कुमार द्वारा दी गयी आंख्या के अनुसार 85 पर्यावरण मित्रों की सेवा समाप्त की जाय। 85 पर्यावरण मित्रों के स्थान पर नये पर्यावरण मित्रों की आपूर्ति हेतु अभिनन्दन फैसिलीटी को पत्र लिखा जाय। जबतक सम्बन्धित फर्म द्वारा 85 नये पर्यावरण मित्रों की आपूर्ति नही हो जाती है, तबतक नगर निगम कोटद्वार में तैनात पूर्व के 85 पर्यावरण मित्र सेवा में बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त सफाई निरीक्षक श्री सुनील कुमार को निर्देश दिये गये कि ऐसे 03 वाहन चालक जो समय से पूर्व अपने वाहन को पार्किंग में खड़े कर देते है, तत्काल उनकी सेवा समाप्त करने हेतु आंख्या प्रस्तुत करें।

 

स्वास्थ्य लिपिक श्री किशन को निर्देश दिये गये है कि नगर निगम कोटद्वार में तैनात नियमित पर्यावरण मित्रों की वरिष्ठता सूची तैयार करें, तथा जांच आंख्या आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। बैठक में श्री वैभव गुप्ता नगर आयुक्त, श्री चन्द्रशेखर शर्मा सहायक नगर आयुक्त, श्री सुनील कुमार सफाई निरीक्षक, श्री नवीन जयमल सिंह सजवाण वरिष्ठ सहायक एवं श्री किशन स्वास्थ्य लिपिक उपस्थित थे। अन्त में बैठक की समाप्ति की घोषणा की गयी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!