Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला सम्मान,विदेशों में फहरा रहीं देश का परचम-रेखा आर्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जोशीमठ(चमोली)- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बद्रीनाथ उपचुनाव के मद्देनजर जोशीमठ में महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।यहां महिला मोर्चा द्वारा मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया गया।कैबिनेट मंत्री ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया साथ ही सभी से कहा कि हमे अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक योजनाओ को पहुंचाना चाहिए।

 

कहा कि आज देश का विकास प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है।राज्य के लिए भी मोदी जी ने अनेको सौगातें दी है जिनका लाभ सभी को मिल रहा है।उन्होंने सभी से जनता से आगामी 10 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के सतत विकास हेतु शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

 

इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी श्री राजेन्द्र भंडारी जी,विधायक श्री अनिल नौटियाल जी,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती हिमानी वैष्णव जी सहित पार्टी पदाधिकारी,मातृशक्ति और देवतुल्य जनता उपस्थित रहीं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!