Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी- चोरी की पांच बाइकें हुईं बरामद…मास्टर चाबी से खोलता था लॉक,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया है। रामपुर निवासी ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। उसके खिलाफ रामपुर जिले में भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। बताया कि हल्द्वानी कोतवाली और बनभूलपुरा थाने में पुलिस ने बाइक चोरी के पांच मुकदमे दर्ज किए थे।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश कुमार के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पड़ताल की तो 23 वर्षीय साहिल को एफटीआई रोड मेडिकल चौकी से चोरी की अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से यूपी के रामपुर जिले के गांव अजीतपुर थाना सिविल लाइन का निवासी है और वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरानगर में किराये पर रहता है। यहां रंगाई-पुताई का काम करता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!