Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

लोकतंत्र के महापर्व में बनें भागीदार, MBPG कॉलेज में ‘वोट करेगा नैनीताल’ कार्यक्रम का शुभारंभ……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने हस्ताक्षर कर वोट करेगा नैनीताल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने की अपील की। एमबीपीजी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को हस्ताक्षर कर वोट करेगा नैनीताल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने की अपील की। जिले में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई। एमबीपीजी कॉलेज में इस अवसर पर डेमोक्रेसी जर्नी के रूप में आर्ट गैलरी भी लगाई गई।

जिसको जिलाधिकारी वंदना सिंह ने देखा। इसमें देश के पहले चुनाव को दर्शाया गया था। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी स्वीप-मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे से कहा कि जिन विधानसभाओं में वोट का प्रतिशत कम है, वहां अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक किया जाए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!