Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी में पानी को लेकर हाहाकार: बेस अस्पताल के पास पेयजल लाइन में लीकेज…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में नलकूप खराब होने की समस्या बनी रहती है। होली से पूर्व शुक्रवार को नैनीताल रोड पर बेस अस्पताल के पास एक पेयजल लाइन में लीकेज हो गया। जिससे सड़क पर पानी फैल गया। ऐसे में हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। हल्द्वानी में जलसंस्थान की पुरानी पेयजल योजनाओं से बने नलकूप और लाइन बूढ़ी हो चली हैं। जिसके चलते हर दूसरे दिन लीकेज और नलकूप खराब होने की समस्या बनी रहती है।

होली से पूर्व शुक्रवार को नैनीताल रोड पर बेस अस्पताल के पास एक पेयजल लाइन में लीकेज हो गया। जिससे सड़क पर पानी फैल गया। ऐसे में हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। जबकि दमुवाढूंगा फॉरेस्ट चौकी में नलकूप खराब होने से होली पर लोगों को टैंकरों के भरोसे पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। जलसंस्थान का नलकूप खराब होने से दमुवाढूंगा की हजारों की आबादी को पानी के लिए टैंकरों के इंतजार में रहना पड़ा।

वहीं तिकोनिया गन्ना समिति कार्यालय के आस-पास पानी नहीं मिलने से शुक्रवार को भी पानी की समस्या बनी रही। जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौके पर दो टैंकरों के माध्यम से पानी बांटा गया है। होली को देखते हुए विभाग की ओर कार्य को खत्म कर रविवार सुबह तक आपूर्ति को सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

और पढ़ें

error: Content is protected !!