Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

डीएम वंदना सिंह ने किया भवाली और भीमताल निरीक्षण…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-भीमताल/भवाली (नैनीताल)। डीएम वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को भवाली और भीमताल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद विकास भवन में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और पर्यटन कारोबारियों की समस्याओं को सुना। डीएम वंदना सिंह ने भीमताल में उद्यान नर्सरी और केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया।

 

विकास भवन में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारी नेता पंकज उप्रेती, देवेंद्र फर्त्याल, रवि कुमार, गौतम मटियाली ने डीएम से भीमताल के डांठ में खेल मैदान पर पार्किंग निर्माण न होने पर सवाल किए। डीएम ने शहर में भूमि की उपलब्धता के आधार पर पॉकेट पार्किंग निर्माण की बात कही।

 

सलड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल कृष्ण भट्ट, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया आदि ने ढुंगशिल की पहाड़ी से भूस्खलन की समस्या से अवगत कराया। भीमताल ब्लॉक रोड और खुटानी नाले पर अतिक्रमण पर चर्चा की। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, जिला मंत्री नितिन राणा, सौरभ रौतेला आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!