Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने पर कोच में चेकिंग के दौरान एक युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 22 से 25 साल है। बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच के शौचालय में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 

गुरुवार को बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने पर कोच में चेकिंग की जा रही थी। इस बीच जनरल कोच के शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद होने पर खटखटाया, लेकिन कोई आहट नहीं हुई। इसके बाद अनहोनी की आशंका को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक युवक का शव नीचे पड़ा हुआ था। सबको बाहर निकालने के बाद कपड़ों की तलाशी ली गई लेकिन कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे शव की शिनाख्त हो पाती।

 

जीआरपी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। पहनावे से मिडिल क्लास परिवार का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!