Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

कोटद्वार में गंदे पानी की आपूर्ति के खिलाफ प्रदर्शन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नं. 24 बालासौड़ निवासी लंबे समय से उनके नलों में गंदे जल की आपूर्ति होने से परेशान हैं। हालत यह है कि वार्ड वासियों द्वारा इस संबध में जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। इस बात से आक्रोशित वार्ड वासियों ने शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है

 

कि बालासौड़ निवासियों के नलों में लंबे स से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस पानी का स्तर खाना बना लायक नहीं है। ऐसे में वार्डवासियों को स्वच्छ जल के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबध में अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

चेतावनी दी कि शीघ्र ही वार्ड वासियों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो जन सहयोग से आंदोलन को तेज किया जायेगा।ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व उप प्रधान विजय ध्यानी, राजेश्वरी खंतवाल, संगीता बिष्ट, अंजना काला, सुनील भारद्वाज, महेशानंद काला, दीपक जदली और अंजलि बौंठियाल आदि थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!