Breaking News

घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल

सिद्धबली महोत्सव के अंतिम दिन श्री सिद्धबाबा के दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी  श्रद्धालुओं की भीड़……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- सिद्धबली महोत्सव के अंतिम दिन श्री सिद्धबाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मन्नत भी मांगी।  सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह क्रम शाम तक बना रहा। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। रविवार को तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान के समापन पर एकादश कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही सिद्धबाबा के जागर लगाए गए।

 

जागरों के दौरान कई पुरुष व महिलाएं देवता के प्रभाव में आकर नाचते दिखे। सिद्धबाबा के जागर संपन्न होने के बाद सवा मन रोट का भोग लगाया गया और बाद में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। शाम को हिंदी भजन संध्या में हिंदी भजन गायक हेमन्त बृजवासी एंड ब्रदर्स ने सिद्धबली बाबा का धाम, कजरारे तेरे मोटे मोटे नैना, बोलो जय राधे राधे व कुछ पंजाबी भजनों पर लोगों को झूमने पर मजबूर किया ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!