Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगे के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

थलीसैंण- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया | शिविर का आरम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत द्वारा किया गया, तत्पश्चात स्वच्छता अभियान चलाया । इस शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा सबसे पहले महाविद्यालय प्रांगण के आसपास कटीली झाड़ियों को साफ किया गया और मुख्य द्वार के अंदर की तरफ से खरपतवार को हटाया गया व पौधों को पानी दिया गया।

 

स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय के समीप जल स्रोत के आस-पास फैले कचरे को इकट्ठा करते हुए एक स्थान पर ढेर लगाने के पश्चात उसका निस्तारण किया। इस शिविर में सभी स्वयंसेवियों ने बढ़- चढ़कर भाग लेते हुए अपनी उपस्थिति को दर्ज करवाया | इस शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल की अध्यक्षता में किया गया । शिविर का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेक रावत द्वारा किया गया | इस शिविर में शिक्षणेत्तर कर्मचारी धर्म सिंह एवं सुशांत धस्माना ने सहयोग दिया |

और पढ़ें

error: Content is protected !!