Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

15 सितंबर, 2023 से 02 अक्टूबर, 2023 तक चलाया जा रहा है ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा 15 सितंबर, 2023 से 02 अक्टूबर, 2023 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाये जाने तथा दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके अनुपालन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर माननीय जिला न्यायाधीश आशीष नैथानी अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा समस्त अधिवक्तागण बार संघ पौड़ी गढ़वाल के द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

इसके पश्चात समस्त अधिवक्तागण एवं कर्मचारियों द्वारा जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल में सफाई अभियान चलाया तथा रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!