नैनीताल अलर्ट- उत्तराखंड के इन सात ज़िलों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल ज़िले के कुछ इलाकों में तेज़ गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी………

उत्तराखंड-उत्तराखंड के सात ज़िलों में 11 जून को बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल ज़िले के कुछ इलाकों में तेज़ गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। जबकि अन्य जिलों में भी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया। जबकि उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा।

 

विक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!