स्पर्म डोनेट-महिला सिविलियन से फिजिकल रिलेशन पर कर्नल के खिलाफ कोर्ट मार्शल…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड – देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ महिला सिविलियन के साथ शारीरिक संबंध बनाने और आईवीएफ के लिए स्पर्म डोनेट करने पर कार्रवाई की गई है। कर्नल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल भी कर लिया है। इसके बाद कर्नल के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही उसका डिमोशन किया गया है और बढ़ा हुआ वेतन भी वापस ले लिया गया है। इसके अलावा उसके रैंक की वरिष्ठता भी गिरा दी गई है।

 

पढ़े क्या है पूरा मामले का सच……….

आरोपी सैन्य अधिकारी घटना के वक्त इंडियन मिलिट्री अकादमी में तैनात था। इस दौरान यहां काम करने वाली एक महिला क्लर्क से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। महिला के साथ अधिकारी ने शारीरिक संबंध भी बनाए। इतना ही नहीं, महिला के आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान उसने कई बार स्पर्म डोनेट किया। अधिकारी की तैनाती जब आईएमए के बाहर हुई, तब महिला के साथ उसके संपर्क वैसे नहीं रहे। साथ छूटने के बाद महिला ने अधिकारी पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

 

मामले की जांच शुरू हुई तो पहले तो अधिकारी सारे आरोपों से मुकर गया लेकिन जब महिला ने चैट, कॉल रिकॉर्डिंग जैसे सबूत दिए तब अधिकारी ने आरोप कबूल कर लिया। इसके बाद कर्नल के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

 

जांच में आरोपी को दोषी करार दिया गया। सज़ा के तौर पर उसकी मूल रैंक, बढ़ा वेतन और तीन साल की वरिष्ठता रैंकिंग वापस ले ली गई है। हालांकि, सेना की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है परन्तु मामला बीईजी रुड़की में काफी चर्चा में है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!