Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

नगीना कॉलोनी के बेघर हुए हज़ारों गरीबों के लिए युवा समाजसेवी ने की भोजन की व्यवस्था………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आठ हज़ार से अधिक लोगों को दोनों पहर का भोजन करा चुकी युवा समाजसेवी की पूरी टीम……..

लालकुआं – लालकुआं क्षेत्र की नगीना कॉलोनी के बेघर हुए हज़ारों लोगों को भोजन के लिए नगर के युवा समाजसेवी दानू बिष्ट ने अनोखी पहल शुरू की युवा समाजसेवी दानू बिष्ट और उनके कुछ साथी द्वारा प्रितदिन नगीना कॉलोनी के सैकड़ों बेघर हुए गरीबों को दोनों समय का भोजन बनाकर निस्वार्थ भाव से खिलाया जा रहा है पूरी टीम बिना किसी मदद के निस्वार्थ होकर बीते दस दिन से लगभग आठ हज़ार से अधिक लोगों को दोनों पहर का भोजन करा चुकी हैं।

 

इधर युवा समाजसेवी दानू बिष्ट द्वारा कि जा रही गरीबों के लिए भोजन सेवा की नगर में हर कोई तरीफ कर रहा है। बताते चलें कि बीती 18 मई से लालकुआं की नगीना कॉलोनी को रेलवे प्रशासन द्वारा खाली कराया जा रहा है वही रेलवे की इस कार्रवाई से नगीना कालोनी के हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं बेघर हुए लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही थी तथा बेघर हुए लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबुर है

 

ऐसे में इन बेघर परिवारों को दोनों समय का भोजन खिलाने का बीड़ा युवा समाजसेवी दानू बिष्ट ने उठाया जिसमें उनके द्वारा भोजन बनाकर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को दोनों समय का भोजन खिलाया जा रहा है वही पिछले 10 दिनों से निरंतर भोजन की सेवा चल रही है। इधर युवा समाजसेवी दानू बिष्ट ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा नगीना कॉलोनी को खाली कराया जा रहा है जिसमें हजारों लोगों बेघर हो गए हैं उन्होंने कहा कि बेघर हुए लोगों के पास ना तो रहने की कोई जगह है ,और ना ही भोजन की कोई व्यवस्था है,

 

ऐसे में उन्होंने सोचा कि कोई भी व्यक्ति भूख ना सोए इसी सोच के साथ उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लोगों को दोनों समय का भोजन खिलाने का बीड़ा उठाया जिसमें उनके द्वारा प्रितदिन सैकड़ों लोगों कों भोजन कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि यहां सेवा जब तक जारी रहेगी जब तक गरीबों को रहने के लिए घर ना मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि यहां सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!