Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

वाणिज्य विभाग में विद्यार्थियों और फैकल्टी के मध्य दिया व्याख्यान……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में शनिवार को प्रो.एसएस खनका रिटायर्ड प्रोफेसर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट, वित्त मंत्रालय,भारत सरकार,फरीदाबाद हरियाणा, ने वाणिज्य विभाग में विद्यार्थियों तथा फैकल्टी के मध्य व्याख्यान दिया उन्होंने विभिन्न मोटिवेशनल वीडियो तथा स्लाइड के माध्यम से कहा कि विद्यार्थी जीवन में कैसे अभिप्रेरित होकर सफल हो सकते है। उन्होंने सुधा चंद्र क्लासिकल डांसर औरअरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट विजेता के वीडियो से विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया।

 

उन्होंने फैकल्टी को सास भी कभी बहू थी के उदाहरण से विद्यार्थियों को शिक्षण व्यवहार करने के टिप्स दिए । उन्होंने कहा आज जहां विद्यार्थी हैं कल हम उनकी जगह थे उसी माइंड सेट से विद्यार्थियों के प्रति व्यवहार करना चाहिए । उन्होंने इसके अतिरिक्त विभिन्न विषयों पर टिप्स दिए।इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग में शोध छात्र मोहित सिंह बिष्ट, की अंतिम पी एच डी मौखिकी परीक्षा भी संपन्न हुई।

 

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय के रूप में डॉ आरती पंत, प्रो.एसएस खनका,प्रो.कमल जोशी, पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट, प्रो.ललित तिवारी , निदेशक रिसर्च एंड डेवलपमेंट कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल प्रो.युगल जोशी, इनफॉर्मेशन साइंटिस कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल, डॉ.विजय कुमार , डॉ.निधि वर्मा, डॉ.हिमानी जलाल ,  अंकिता आर्या, डॉ.तेज प्रकाश, पूजा जोशी इत्यादि शिक्षणेत्तर कर्मचारी,  अनिल ढैला, घनश्याम पालीवाल , राधा देवी तथा विशन चंद्र इत्यादि उपस्थित रहें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!