Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

हल्द्वानी के महिला हॉस्पिटल में कुमाऊं आयुक्त ने मारा छापा,जहां देखने को मिली कई खामियां…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महिला अस्पताल में मारा छापा, पाई खामियां ही खामियां……….

हल्द्वानी-हल्द्वानी के महिला हॉस्पिटल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मारा छापा, जहां पर उनको कई खामियां देखने को मिली, हॉस्पिटल में स्टाफ की मौजूदगी को लेकर बायोमेट्रिक की व्यवस्था खराब है, डॉक्टर स्टाफ हॉस्पिटल की रजिस्टर में अपनी उपस्थिति भी नहीं दर्ज करा रहे हैं, जो कि गलत है, जबकि रजिस्टर के हिसाब से उपस्थिति होनी चाहिए, जिससे मरीजो को भी डॉक्टरों की जानकारी मिल जाती हैं।वहीं उन्होंने कहा कि मरीजों को दवाइयां बाहर के लिए लिखी जा रही हैं,

 

जबकि सरकारी हॉस्पिटल में जन औषधि केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर बहुत इमरजेंसी दवाइयों को छोड़कर सामान्य बीमारियों की दवा जन औषधि केंद्र से ही दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन बाहर से दवाइयां को लिखी जा रही हैं। महिला हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर को रामगढ़ में रिलीव कर दिया गया था,

 

लेकिन वह अभी तक यहां ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाए और ना ही कुछ उनका पता लग रहा है, जो की बड़ी लापरवाही है। ऐसे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जवाब देने को कहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!