Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस कर रही झोलाछाप फर्जी डॉक्टरों को डिग्री देने वाले हिस्ट्रीशीटर की संपत्तियों की जॉच…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पुलिस कर रही हिस्ट्रीशीटर की संपत्तियों की जॉच…..

देहरादून- देहरादून झोलाछाप डॉक्टरों को डिग्री मुहैया कराने वाले मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर इमलाख की संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मंगलवार को टीम के इंचार्ज एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने 34 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाने के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर डॉक्टर अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गए हैं। इनके ठिकानों पर जल्द दबिश दी जाएगी।एसपी क्राइम ने दिशा निर्देश जारी किए हैं कि फरार चल रहे गिरोह के मुख्य आरोपी और डॉक्टरों का रिकॉर्ड जुटा लिया जाए।

 

उन्होंने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों का विवरण जुटाया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि इमलाख ने फर्जी डिग्री बनाकर कितनी संपत्तियां जुटाई हैं। जल्द ही आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की जाएगी।आयुर्वेद डाक्टर की फर्जी डिग्री बनवाकर दून में क्लीनिक चला रहे दो आरोपितों को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि झोलाछापों ने मुजफ्फरनगर स्थित

 

बाबा ग्रुप आफ कालेज स्वामी दो भाइयों से आठ-आठ लाख रुपये में फर्जी डिग्री तैयार कराई और भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण करा लिया। इसके बाद दून के प्रेमनगर और रायपुर में क्लीनिक खोल दिए। शुरूआती जांच में 36 डॉक्टरों के नाम पता चले थे। एसपी क्राइम ने बताया कि इनमें से कई देहरादून में हैं। लेकिन ज्यादातर बाहर है

और पढ़ें

error: Content is protected !!