Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सरोवर नगरी में मौसम ने बदली अचानक करवट बर्फबारी के आसार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में जारी किए गए अलर्ट….

नैनीताल– मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में जारी किए गए अलर्ट का असर दिखने लगा है। सरोवर नगरी नैनीताल में अचानक मौसम ने करवट ली तो बूंदाबांदी और वर्षा शुरू हो गई। शहरवासी मंगलवार शाम तक बर्फबारी के आसार जता रहे हैं। हालांकि वर्षा होने से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है।मगर बर्फबारी के आसार बढ़ने से पर्यटन कारोबारी बेहद उत्साहित है। कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी के बाद शहर में इन दिनों मंदा पड़ा पर्यटन कारोबार एक बार फिर चल पड़ेगा। वहीं मंगलवार से 26 जनवरी तक मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।

 

शीतकाल के करीब तीन माह गुजर जाने के बाद भी वर्षा और अच्छी बर्फबारी देखने को नहीं मिली। बीते दिनों मौसम खराब होने के बाद शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नाम मात्र की बर्फबारी हुई। जिस कारण शहर के पर्यटन कारोबारियों समेत समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के काश्तकार बेहद निराश थे।मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली तो हल्की बूंदाबांदी और वर्षा शुरू हो गई। तापमान में गिरावट आने के बाद शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं कार्यालय और अन्य जरूरी कार्य संपन्न करने के लिए घर से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

लोग ठंड से बचाव को अंगीठी, हीटर ब्लोवर का सहारा लेने को मजबूर है पर्यटन कारोबारी बर्फबारी नहीं होने से निराश है। हर वर्ष बर्फबारी के बाद शहर का पर्यटन कारोबार भी चल पड़ता है। बाहरी शहरों के साथ ही स्थानीय पर्यटक नैनीताल पहुंचकर बर्फबारी में जमकर आनंद उठाते हैं। होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मौसम विभाग ने  पूर्वानुमान जारी करने के बाद मई में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शहर में अच्छी बर्फबारी हुई तो पर्यटन कारोबार में भी इजाफा होगा। जिसका फायदा बड़े कारोबारियों को तो मिलेगा ही छोटे-मोटे कारोबार में लगे शहर वासियों को भी राहत मिलेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!