Breaking News

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह नामधारी बोले राष्ट्रीय व समाज विरोधी ताकतों पर लगे प्रतिबंध…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार सुखदेव सिंह नामधारी ने विधानसभा में उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 एवं महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण विधेयक 2022 के ध्वनिमत से पास होने पर इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। नामधारी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है।

 

यहां पर धर्मान्तरण जैसी चीजें बहुत घातक हैं इसलिए राज्य की धामी सरकार ने प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक के लिए कठोर कानून बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे राष्ट्र व समाज विरोधी ताकतों पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधायक के अनुसार अब उत्तराखंड में कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बलपूर्वक प्रलोभन या फिर कपट पूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन नहीं करा पाएगा।

 

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण विधायक को भी विधानसभा में पारित करवा मातृशक्ति का सम्मान किया है। जिसके लिए देवभूमि के समस्त वाशिंदे उनके तहे दिल से आभारी हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!