तमंचों व अदद जिन्दा कारतूस सहित असलाह तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नानकमत्ता-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अवैध अस्लाहो की बरामदगी/धरपकड़ हेतु विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर, उधमसिंह नगर व  क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के दिशा-निर्देशन व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के पर्यवेक्षण में उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी थीं।

 

दिनाकं- बुधवार को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम टुकड़ी में जसवन्त सिंह अपनी परचून की दुकान के बाहर बैठा है जो अवैध देशी तमंचे कस्टमर को बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना के आधार पर उक्त परचून की दुकान के बाहर बैठे जसवन्त सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी टुकड़ी,

 

थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर के कब्जे से 03 देशी 315 बोर के अवैध तमंचे व 09 अद्द जिन्दा कारतूस बरामद करने पर गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO- 280/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!