Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सुचेतना समाज सेवा संस्था ने मनाया बच्चों और किशोरियों के साथ मिलकर पर्यावरण दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-सुचेतना समाज सेवा संस्था की ओर से रविवार को गांव बिंदु खेड़ा में बच्चों और किशोरियों के साथ मिलकर पर्यावरण दिवस मनाया गया  पर्यावरण दिवस में पहले बच्चों को पर्यावरण से सम्बन्धित ड्राइंग कंपटीशन कराया उसके बाद बच्चों को पौधा बनाकर जागरूक किया गया कि हमें पेड़ से क्या-क्या लाभ मिलते हैं

           

बच्चों ने कंपटीशन में अच्छे से अपनी ड्राइंग बनाई और पर्यावरण के गुणों को समझा बच्चों ने प्रण लिया कि हम जुलाई माह शुरुआत करेंगे और पौधे लगाएंगे जून के महीने में कोई भी बच्चा पौधा नहीं लगाएगा क्योंकि अधिक धूप पड़ने के कारण पौधा सूख जाएगा

सुचेतना संस्था की कार्य कतरी सपना ने बच्चों को पेड़ पौधों की जानकारी देते हुए अच्छे गुणों के बारे में बताया कि पेड़ लगाने से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है पेड़ पौधों से हमे   सब्जियां प्राप्त होती है पेड़ों से हमें पूजा के लिए फूल मिलते हैं और लकड़ी से हम फर्नीचर बनाते हैं पौधों से हमें मीठे फल खाने को मिलते हैं और लाइट ना होने पर हम बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर खेलते हैं

जानवरों को भी पेड़ों की छाया में बैठने दिया जाता है बुजुर्ग लोग अधिकतर अपना समय पेड़ों के नीचे बिताते हैं जब कोई मजदूरी करने के लिए खेतों में जाते हैं तो पेड़ों के नीचे ही बैठकर आराम करते हैं इस प्रकार बताते हुए बच्चों की समझ बनी सभी बच्चों ने खुशी से अपनी ड्राइंग बनाई बच्चों की पर्यावरण संबंधी समझ बनी अंजलि तानिया निशा गुरप्रीत मनप्रीत सुमन रेनू पिंकी नवनीत दीप सिंह चंचल कौर रजविंदर कौर सुनीता कौर आदि बच्चे उपस्थित हुए

और पढ़ें

error: Content is protected !!