Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

प्रचण्ड मतों से जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचण्ड मतों से जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री धामी को बधाई दी है। मिगलानी ने जारी बयान में कहा कि चंपावत की जनता ने सीएम धामी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर उनकी कार्यशैली पर मुहर लगायी हैं। इस जनादेश ने यह भी साबित किया है कि भाजपा हाईकमान ने युवा और उर्जावान पुष्कर सिंह धामी को खटीमा में हार के बावजूद पुनः प्रदेश की कमान सौंपने का जो फैसला लिया वह बिल्कुल सही था। श्री मिगलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य हित में जो ऐतिहासिक फैसले लिये उसी का परिणाम चंपावत उपचुनाव में सामने आया है।

 

खटीमा उपचुनाव में सीएम धामी षडयंत्र और कुछ अन्य कारणों से पराजित हो गये थे। चंपावत की जनता ने खटीमा की हार का भी बदला ले लेकर सीएम धामी के विकास की सोच सम्मान किया है। मुख्यमंत्री धामी की इस विराट जीत से उनका कद और ऊंचा हुआ है। सीएम धामी की जीत उत्तराखण्ड के उपचुनाव की सबसे बड़ी जीत है। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि सीएम धामी की जीत चंपावत ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है। इस जीत ने सीएम धामी का हौंसला और बढ़ा दिया है अब वह और बड़े उत्साह के साथ प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। धामी की जीत से चंपावत सहित पूरे प्रदेश का तेजी से विकास होगा। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है

 

इसका उदाहरण चंपावत उपचुनाव के परिणाम है। सीएम धामी इस चुनाव के दौरान चंपावत की जनता के साथ भावनात्मक रिश्ता बनाने में कायमब रहे। उन्होंने उपचुनाव में ऐसी रणीति बनाई कि विपक्ष चारों खाने चित्त हो गया। उनकी सटीक रणनीति का ही परिणाम था कि कांग्रेस के बड़े नेता चंपावत में प्रचार के लिए आने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाये। उन्हें हार का दाग लगने का डर पहले ही सताने लगा था। सीएम धामी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेसियों में खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। इस विराट जीत के बाद मुख्यमंत्री धामी अब उत्तराखण्ड में विकास की वो अलख जगायेंगे जिसकी राह यह राज्य दो दशकों से देख रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!