वन गूर्जरों की आड़ में जंगलों में बसेरा डाल रहे हैं रोहिंग्या….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पुलिस वन विभाग की मदद जंगलों में चलाएंगी सत्यपान अभियान

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) रोहिंग्या और संदिग्ध बांग्लादेशियों की वन गुर्जरों की आड़ में जंगलों में दस्तक की शंका के मद्देनजर वनों में भी अब पुलिस सत्यापन अभियान चलायेगी। पुलिस वन विभाग के अधिकारियों से वन गूजर्रो के सत्यापन के लिए पत्र लिखने की तैयारी कर रही है। उत्तराखंड राज्य में रोहिंग्या बांग्लादेशी की घुसपैठ के मद्देनजर शहर और गांव तक पुलिस सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल में जंगलों में रहने वाले वन गुर्जरों की आड़ में बाहरी घुसपैठियों की आंशका का खतरा है। संदेह है कि बाहरी घुसपैठिया वन गुर्जरों की आड़ में जंगलों में छिप सकते हैं।

 

जंगल आरक्षित वन क्षेत्र के तहत आते हैं ऐसे में पुलिस खुफिया एजेंसियों की निगाह भी उन पर नहीं होगी।यह जंगलों में रहकर वनजीवो के शिकार वन संपदा के अवैध दोहन सहित खतरनाक गतिविधियों को बढ़ावा दे सकते हैं।जिसे लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।

थाना पुलिस चौकी के साथ साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क किया गया है।जो जंगलों में वर्षों से रह रहे गूजर्रो के अलावा हाल ही में जंगल में रहने आए नये चेहरों की निगरानी करेंगे। वही पुलिस वन विभाग के आला अधिकारियों के साथ मिलकर जंगलों में भी सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

 

इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की ओर से वन अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसमें जंगलों में रहने वाले वन गुर्जरों के रहने की अवधि आदि के सत्यापन के लिए मदद मांगी गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!