कार चालक से कुचली बुजुर्ग की मौत,कार चालक फरार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

वृद्धा के परिजनों ने की आरोपी कार चालक पर कार्रवाई की की मांग

पुलिस ने शुरू की चालक की खोजबीन

किच्छा-(एम सलीम खान) राष्ट्रीय राजमार्ग सितारगंज पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड दिया। महिला की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वही घटना को अंजाम देकर कार चालक कार सहित फरार हो गया। वही बुजुर्ग महिला के परिजनों ने थाना पुलिस से कार चालक की खोजबीन कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किए जाने की गुहार लगाई है।

 

पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटियां सिरौली निवासी 65 वर्षीय मीना बेगम पत्नी मरहूम शफीतुउल्ह सोमवार की शाम सिरौली कला चौराहे से सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पुलभट्टा से किच्छा की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचल दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, और सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक घटना के बाद चालक कार सहित भाग खड़ा हुआ।कार इतनी तेज रफ्तार से आ रही है थी कि टक्कर लगने के बाद महिला दूर जा गिरी।

 

घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। मौके पर पहुंची थाना पुलभट्टा पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आसपास के क्षेत्र में कार और चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!