Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

प्रशिक्षण के लिए आज बरेली रवाना होगा पुलिस का दल-डीआईजी भरणे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) हल्द्वानी मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कुमाऊं और बरेली पुलिस साथ मिलकर काम करने का फैसला कर चुकी हैं। इसी के तहत पुलिस का एक दल एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बरेली पहुंचेगा। डीआईजी कुमाऊं डॉ निलेश आनंद भरणे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हो रहें हैं। इसकी तस्करी में लिप्त आरोपी जेल भी भेजे जा रहे हैं। अब इनके खिलाफ बडी कार्यवाही की आवश्यकता है। जैसा कि हाल ही के कुछ महीनों में दोनों राज्यों की पुलिस और एसटीएफ ने किया। डीआईजी ने बताया कि इसके लिए एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स से एक दरोगा एसटीएफ से सदस्य और उन जांच अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है,जो मादक पदार्थ से जुड़े मामलों की जांच कर रहे हैं।

 

यह टीम बरेली में एक दिवसीय प्रशिक्षण लेगी। बता दें कि हाल ही में जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में पुलिस ने भारी संख्या में मदाक पदार्थ और तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के कब्जे से पुलिस ने करोड़ों रुपए के मदाक पदार्थ भी बरामद किए हैं। इनमें से अधिकतर तस्करों के तार उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद जुड़े होने की बात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने यह अहम फैसला किया है। नशा तस्करों के खिलाफ काल बनी पुलिस ने इन तस्करों की कमर तोड़ दी है। डीआईजी कुमाऊं डॉ निलेश आनंद भरणे के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने इन तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने नशे के बड़े सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वही अब पुलिस और भी सतर्कता से इन इन तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!