Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

प्रति पुलिस कर्मी को तीन दिन में लगें बूस्टर की डोज-डीजीपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) हल्द्वानी उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मंगलवार को राज्य के दोनों रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने चुनाव और कोविड-19 के दृष्टिगत समस्त पुलिस कर्मियों को तीन दिवस के भीतर कोविड-19 टीके की प्रीकाश्नरी (बूस्टर) डोज लगवाने के लिए संबंधित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराए। वही उन्होंने शरारती तत्वों और माफियाओं पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक तनाव, दुष्प्रचार फैलने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएं।

 

सभी जनपदों में आपरेशन क्लीन चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा राज्य की सीमाओं पर दूसरे राज्यों से समन्वय स्थापित कर थाना स्तर पर बार्डर बैठक कर महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। अंतरराज्यीय बैरियरो पर सीसीटीवी कैमरे, सूचना संकलन हेतु वीडियो कैमरे तथा सूचनाओं के त्वरित अदान प्रदान हेतु वायरलैस सैट स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!