Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कैंची धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन अलर्ट, लागू हुआ विशेष डायवर्जन प्लान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल में कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत वीकेंड के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्नलिखित यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी—

1. प्रत्येक वीकेंड (शनिवार/रविवार) के दौरान कैंची/भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करने हेतु अल्मोड़ा/रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब एवं खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ़/मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा।

2. हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवा से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव देखते हुए समय-समय पर मस्जिद तिराहा भवाली से पूर्व रोका जाएगा अथवा रामगढ़ एवं खुटानी मोटर मार्ग से अपने गंतव्य को भेजा जाएगा।

3. बाहरी जनपदों एवं राज्यों से आने वाले पर्यटक, जो अपने निजी वाहनों से वाया भीमताल होकर कैंची धाम मंदिर जाना चाहते हैं, उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मंदिर दर्शन हेतु भेजा जाएगा।

4. वाया गेठिया/नैनीताल होकर कैंची धाम मंदिर जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा तथा वहां से शटल सेवा के माध्यम से मंदिर दर्शन हेतु भेजा जाएगा।

5. वीकेंड के दौरान टैक्सी दोपहिया वाहनों का कैंची धाम में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।

अतः समस्त पर्यटकों, आमजनमानस, वाहन स्वामियों एवं चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वीकेंड के दौरान कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत लागू यातायात एवं डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए अपनी यात्रा करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!