Breaking News

बहुत ही दर्दनाक तरीके से की गई एक लड़की की हत्या, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गोपेश्वर – (भरत सिंह गड़िया)  चमोली जिले के गोपेश्वर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है | ‘पिंकी’नाम की एक लड़की की बहुत ही दर्दनाक तरीक़े से निर्दयता के साथ हत्या कर दी गई, जोकि क्षेत्र के लिए बहुत ही निर्मम और असभ्य घटना है | पिंकी की आयु लगभग 22-23साल बताई जा रही है | पिंकी पुत्री खिलाप राम, ग्राम व पोस्ट खेता-मानमती (पाराग्वाड़), विकास खण्ड देवाल, तहसील थराली, जनपद चमोली की रहने वाली है |  यह घटना उस समय हुई जब पिंकी सुबह अपने गायों, घोड़ों को हाँकने जंगल गई थी! इस घटना के आरोपी का पता अभी नहीं चल पाया है! पटवारी देवाल और तहसील प्रशासन थराली के घटना स्थल पर पहँचने के बाद लाश को पोस्टमार्टमके लिए भेजा गया है| बता दें की एक घटना पिछले वर्ष (2020) भी इस गाँव में घटित हुई थी जिसमें एक 18-20 साल की लड़की लापता हो गई थी परंतु साल भर बितने के पश्चात अभी तक उस घटना की जाँच नहीं हो पाई न ही उस घटना के आरोपी की खोजबीन करके उसे  सजा मिल सकी !

क्षेत्र में पुलिस स्टेशन न होने के कारण दिन प्रतिदिन इस क्षेत्र में नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, हत्या, शराब से जुड़ी घटनाएँ और अन्य प्रकार की असभ्य और असुरक्षित करने वाली घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, और इस प्रकार की घटनाओं के शिकार अनुसूचित जाति के लोगों को बनाया जा रहा है| इससे क्षेत्र में असुरक्षा और भय का माहौल दिनों-दिन बढ़ रहा है |  इस घटना के दरिंदे को तत्काल रूप से खोजकर पकड़कर कठोर से कठोर दंड दिया जाना चाहिए, गाँववासियों और क्षेत्रवासियों को इस दुख की घड़ी में परिवार का साथ देना चाहिए और पिंकी को न्याय दिलाने के लिए  आगे आना चाहिए | अगर आज चुप रहेंगे तो कल ऐसी ही निर्मम घटना किसी और के साथ होगी | इस क्षेत्र में पुलिस स्टेशन होना अति अनिवार्य हो गया है जिससे असे घटनाओं को रोका जा सके |

और पढ़ें

error: Content is protected !!