Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती, कई दिग्गज नेताओं ने थामा हाथ: नीरज तिवारी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा बल मिला है। राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कई वरिष्ठ और अनुभवी जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह जुड़ाव प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बढ़ते जनविश्वास का संकेत है और बदलती राजनीतिक दिशा को दर्शाता है। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्य, पूर्व मेयर गौरव गोयल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी और पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता शामिल हैं।

 

नीरज तिवारी ने कहा कि इन नेताओं का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब पारदर्शिता और जनहित की राजनीति चाहती है, जिसका विकल्प कांग्रेस ही है। उन्होंने विश्वास जताया कि लगातार बढ़ रहे जनसमर्थन के चलते वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने प्रदेश के विकास, युवाओं को रोजगार और किसानों की समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!