Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

ऊधम सिंह नगर: ग्रीष्मकालीन धान पर लगी रोक खत्म, किसानों को बड़ी राहत…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगरप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक को समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि इससे खासकर तराई और दलदली क्षेत्रों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में वर्षों से ग्रीष्मकालीन धान की खेती की जाती रही है। इन इलाकों की भूमि दलदली होने के कारण अन्य फसलों का उत्पादन संभव नहीं है, इसलिए किसानों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस फैसले के बाद अब किसानों को ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने में किसी प्रकार की रोक का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। जिला अध्यक्ष कमल जिंदल और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने इसे किसानों के हित में लिया गया सराहनीय कदम बताते हुए आभार जताया। किसानों में इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!