Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

नैनीताल में चंद्र ग्रहण का अद्भुत नज़ारा, एरीज में लाइव स्ट्रीमिंग से लोगों ने किया अवलोकन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखण्ड के नैनीताल में चंद्र ग्रहण के अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ एकत्रित हुए। मनोरा पहाड़ी स्थित एरीज (ARIES) के विज्ञान केंद्र में इस अवसर पर चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की विशेष व्यवस्था की गई, जहां लोगों ने खगोलीय घटना का रोमांचक अनुभव लिया।

चंद्र ग्रहण दोपहर 2:14 बजे शुरू हुआ, उस समय भारत के आकाश में चंद्रमा क्षितिज के काफी करीब था। भारत सहित उत्तराखण्ड के अधिकांश हिस्सों में यह ग्रहण आंशिक रूप से ही दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव ने चंद्र ग्रहण पर एक ऑनलाइन व्याख्यान दिया। उन्होंने सरल भाषा में ग्रहण की वैज्ञानिक प्रक्रिया, इसके कारण और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी, जिससे आम लोगों और विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

एरीज विज्ञान केंद्र में लोगों के लिए दूरबीन के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण देखने की व्यवस्था भी की गई थी। हालांकि चंद्रोदय समय पर हो गया था, लेकिन क्षितिज के पास हल्की धुंध होने के कारण शुरुआत में ग्रहण साफ दिखाई नहीं दिया। कुछ देर बाद जैसे ही चंद्र ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर एरीज के शोध छात्र महादेव, नवीन, उपासना, अमित और यश के साथ-साथ इंटर्नशिप कर रहे छात्र हर्षवर्धन और विवेक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनसंपर्क टीम से कमल सिंह जीना और मोहित सिंह ने भी सहभागिता की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!