Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

राजकुमार नामक मेडिकल स्टोर स्वामी गिरफ्तार, 9,416 कैप्सूल और 1,300 टैबलेट बरामद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर – ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। वर्ष 2026 में राज्य में अब तक की यह सबसे बड़ी नशीली दवाओं की खेप बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर कुमाऊं यूनिट की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर एवं स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के दिशा-निर्देशन में 2 मार्च 2026 को निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली गदरपुर क्षेत्र स्थित “कुमार मेडिकल हॉल” पर छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से 9,416 नशीले कैप्सूल, 1,300 अल्प्राजोलम टैबलेट तथा 51 बोतल कोडीन फॉस्फेट युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए। भारी मात्रा में व्यावसायिक स्तर पर नशीली दवाओं की बरामदगी के बाद मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार (53 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 01, गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त के खिलाफ थाना गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखंड को दें। उन्होंने कहा कि ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत प्रतिबंधित नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एसटीएफ संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536

इस संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ, ड्रग इंस्पेक्टर निधि शर्मा तथा कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

और पढ़ें

error: Content is protected !!