Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हरिद्वार में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/हरिद्वार – उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में बड़े पैमाने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 7 मार्च को बैरागी कैंप मैदान में आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे।

सरकार ने इस अवसर को चार साल की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता के सामने पेश करने का अवसर बताया है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और हरिद्वार प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क है।

उत्तराखंड के नागरिकों और पार्टी समर्थकों से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर चार साल की उपलब्धियों का उत्सव मनाएंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, धामी सरकार की प्रमुख योजनाओं का प्रदर्शन और केंद्रीय अतिथि के संबोधन को प्रमुख आकर्षण बताया जा रहा है।

यह कार्यक्रम धामी सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को उजागर करने के साथ-साथ जनता और सरकार के बीच संवाद का भी एक मंच बनेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!