Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

रुद्रपुर नगर निगम में रंगों की बहार, महापौर ने कर्मचारियों संग खेली होली….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – नगर निगम परिसर सोमवार को रंगों, उमंग और फागुनी गीतों की मधुर धुनों से गूंज उठा। महापौर विकास शर्मा की पहल पर आयोजित भव्य ‘होली मिलन समारोह’ में अधिकारियों, पार्षदों और कर्मचारियों ने मिलकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने निगम परिवार के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर और पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया।

समारोह की खास झलक महिलाओं की टोलियों द्वारा प्रस्तुत कुमाऊँनी और ब्रज की पारंपरिक होली रही। ‘मुझे मिल गया नंद का लाल रसिया होलिन में’, ‘मेरा झुमका हो गया लाल रसिया होलिन में’ और ‘जल कैसे भरूं जमुना गहरी’ जैसे गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं ‘आज ना छोड़ेंगे’, ‘होली खेले रघुवीरा’ और ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ जैसे सदाबहार गीतों पर महापौर और निगम कर्मियों ने सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस अवसर पर महापौर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “यह पर्व केवल रंग खेलने का नहीं, बल्कि दिलों की दूरियां मिटाने का है। जैसे अलग-अलग रंग मिलकर एक सुंदर चित्र बनाते हैं, वैसे ही हमें मिलकर रुद्रपुर को देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है।”

महापौर ने नगर निगम के कर्मचारियों, विशेषकर सफाई मित्रों की सराहना करते हुए कहा कि वे निगम की रीढ़ हैं और शहर की व्यवस्था सुचारू रखने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हित और सम्मान की रक्षा निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा एक सकारात्मक और सुरक्षित कार्यसंस्कृति विकसित की जा रही है।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन सहित कई पार्षद, कर्मचारी संघ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निगम कर्मी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर निगम का यह होली मिलन समारोह आपसी भाईचारे, सम्मान और एकजुटता की मिसाल बन गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!