Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के भवाली कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय कुमार का ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिनांक 02 मार्च 2026 को हल्द्वानी क्षेत्र स्थित मेडिकल चौकी परिसर में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस विभाग की ओर से उन्हें नियमानुसार शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर अंतिम विदाई दी गई।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव विभागीय सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।

उपस्थित अधिकारीगण

श्रद्धांजलि सभा में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सेवा को समर्पित रहा जीवन

दिवंगत आरक्षी संजय कुमार (968 ना.पु.) ने लगभग 24 वर्षों तक पुलिस विभाग में निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा दी।

पिता का नाम: श्री किसन लाल

निवास: ग्राम मौ. आदर्श नगर, सुल्तानपुर पट्टी, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर

जन्म तिथि: 25 जुलाई 1980

भर्ती तिथि: 10 अक्टूबर 2001

सेवा का सफर

नैनीताल: 2001–2009

पिथौरागढ़: 2009–2018

नैनीताल: 2018 से वर्तमान (भवाली कोतवाली में अंतिम नियुक्ति)

नैनीताल पुलिस अपने इस जांबाज साथी की कर्तव्यनिष्ठा और सेवाओं को सदैव स्मरण रखेगी। 💐🪔

और पढ़ें

error: Content is protected !!