Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी में नशे का खेल बेनकाब: स्कूटी से चरस सप्लाई करते दो युवक गिरफ्तार, 463 ग्राम बरामद……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीशहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्कूटी से चरस की सप्लाई करने जा रहे बागेश्वर जिले के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 463 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब पौने 12 बजे बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस आंवला चौकी के पास कट से पहले सड़क किनारे बने यात्री शेड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौला पुल की ओर से आ रहे स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से प्लास्टिक की पन्नी में रखी चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार युवकों की पहचान भूपेश चंद्र और दिनेश चंद्र के रूप में हुई है, जो ग्राम लाथी, कपकोट, जिला बागेश्वर के निवासी हैं। वर्तमान में दोनों हल्द्वानी की कुंवर कॉलोनी धान मिल क्षेत्र में रह रहे थे। पूछताछ में भूपेश ने बताया कि वह दो दिन पहले ही गांव से चरस तैयार कर हल्द्वानी लाया था और दिनेश के कमरे में ठहरा हुआ था। दोनों मिलकर इसे बेचने की फिराक में थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि चरस की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जानी थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!