Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

नैनीताल में फिर वन्यजीव का कहर: भीमताल में चौथी महिला की मौत, कैमरा ट्रैप व गश्त बढ़ाने के निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालनैनीताल जिला में वन्यजीव हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भीमताल क्षेत्र से सामने आया है, जहां जंगल में घास काटने गई 60 वर्षीय महिला की खूंखार जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई। इस घटना के साथ ही जिले में हाल के दिनों में वन्यजीव हमले में जान गंवाने वाली महिलाओं की संख्या चार हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान गंगा देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह रोजाना की तरह मवेशियों के लिए चारा लाने जून स्टेट से लगे जंगल में गई थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी। रातभर वन विभाग और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। शुक्रवार सुबह जंगल में घर से करीब तीन किलोमीटर दूर उनका शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने आशंका जताई है कि हमला किसी खूंखार वन्यजीव द्वारा किया गया है। विभाग ने क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की घोषणा की है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली जानवरों की सक्रियता बढ़ गई है। बीते दिनों हुई तीन अन्य जानलेवा घटनाओं के बाद से लोग पहले ही भय के साये में जी रहे थे, और अब इस घटना ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आदमखोर वन्यजीव को जल्द काबू करने और जंगल से सटे गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

लगातार हो रहे हमलों ने वन विभाग और प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है। अब सबकी नजर इस पर है कि कब तक इन घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी और ग्रामीणों को इस दहशत से राहत मिलेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!