Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

नीरज तिवारी बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

नीरज तिवारी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और जमीनी स्तर पर कार्य करने की क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

मनोनयन के साथ ही नीरज तिवारी अपने नए दायित्व का तत्काल प्रभाव से निर्वहन करेंगे। उनके नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को प्रदेश में नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर खुशी जताते हुए इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!