Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सेहत से खिलवाड़ नहीं चलेगा_सती मिष्ठान समेत 11 पर भारी जुर्माना. …….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जिले में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम–2006 के तहत निस्तारित मामलों में 11 व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों पर कुल ₹2.35 लाख (दो लाख पैंतीस हजार रुपये) का अर्थदंड लगाया है।

जांच में बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार, खुले में मछली व खाद्य सामग्री की बिक्री, धूल-मिट्टी, मक्खी व कीटों से बचाव की व्यवस्था न होना,एक्सपायर खाद्य सामग्री का भंडारण व उपयोग जैसे गंभीर उल्लंघन सामने आए। इन खामियों को जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा मानते हुए कार्रवाई की गई।

जिन पर जुर्माना लगाया गया, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं

सती मिष्ठान भंडार, हल्द्वानी – ₹25,000

कृष्णा हॉस्पिटल क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठान/व्यक्ति – ₹25,000

रस्तोगी जलपान गृह, रामनगर – ₹25,000

कमल नाथ ढाबा, नैनीताल – ₹20,000

वाईएमसीए कैंपसाइट, सत्ताल – ₹20,000

जफर फिश शॉप सहित अन्य मांस-मछली विक्रेता ₹20,000-₹20,000

अन्य मामलों में ₹15,000 से ₹25,000 तक का अर्थदंड लगाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे लाइसेंसशुदा और स्वच्छ प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!