किसान की मौत ने हिलाया सिस्टम_SO और SI निलंबित, पूरी चौकी लाइन हाजिर……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर किसान आत्महत्या मामले में मृतक वायरल वीडियो में गंभीर आरोप लगने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्त कार्यवाही सामने आई है। लापरवाही पर थाना आईटीआई प्रभारी और उपनिरीक्षक को निलंबित किया है जबकि रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर की गई है। आपको बताते चलें कि हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने से पूर्व मृतक किसान सुखवंत सिंह द्वारा जारी किए गए वीडियो में कई लोगों के नाम और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी उधम सिंह नगर ने प्रकरण में गंभीर लापरवाही और उदासीनता सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया, जबकि चौकी पैगा पर तैनात संपूर्ण पुलिस टीम को लाइन हाजिर किया गया है। प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक ना0पु0 कुंदन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष, कोतवाली आईटीआई) एवं उपनिरीक्षक ना0पु0 प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित/प्रचलित करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर तैनात 10 पुलिस कर्मियों को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

 

इनमें उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, दिनेश तिवारी, मु0आरक्षी शेखर बनकोटी, आरक्षी सुरेश चन्द्र, योगेश चौधरी, राजेन्द्र गिरी, दीपक प्रसाद एवं संजय कुमार शामिल हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही, संवेदनहीनता या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों और गंभीर मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसमें कोताही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

इसके अतिरिक्त, चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई में तैनात कुल 10 अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन्स, रुद्रपुर में आमद के निर्देश दिए गए हैं। लाइन हाजिर किए गए कर्मियों में शामिल हैं-

उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार
अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह
मुख्य आरक्षी 154 ना०पु० शेखर बनकोटी
आरक्षी 327 ना०पु० भूपेन्द्र सिंह
आरक्षी 690 ना०पु० दिनेश तिवारी
आरक्षी 501 ना०पु० सुरेश चन्द्र
आरक्षी 392 ना०पु० योगेश चौधरी
आरक्षी 60 ना०पु० राजेन्द्र गिरी
आरक्षी 298 ना०पु० दीपक प्रसाद
आरक्षी 159 ना०पु० संजय कुमार

एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!