Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने मोर्चरी पहुँचकर मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की उठाई मांग……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी होटल में काशीपुर निवासी किसान स्वर्गीय सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। यह घटना अत्यंत दुखद, हृदयविदारक एवं गंभीर चिंता का विषय है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सुमित हृदयेश, विधायक हल्द्वानी, आज मोर्चरी पहुँचे और मृतक किसान के परिजनों से भेंट कर इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित ठगी और गंभीर प्रशासनिक लापरवाही से जुड़ा प्रतीत होता है। आत्महत्या से पूर्व स्वर्गीय सुखवंत सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। वीडियो में जमीन के नाम पर लगभग 4 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद समय रहते कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

विधायक ने कहा कि एक किसान का मानसिक रूप से टूटकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना पूरे तंत्र और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह केवल एक परिवार का व्यक्तिगत दुःख नहीं है, बल्कि हमारी न्याय व्यवस्था, प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही की भी कड़ी परीक्षा है।

विधायक सुमित हृदयेश ने मुख्यमंत्री से अपील की कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र जांच कराई जाए, दोषियों को सख्त सजा मिले और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक वे इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!