Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

हल्द्वानी मंडी में गंदे नाले से बरामद सड़ी-गली लाश, शहर में फैली दहशत……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी मंडी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार नाले में गिरी हुई हालत में मिली। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो उसके अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सड़क से फिसलकर नाले में गिरी हुई प्रतीत हो रही है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना कैसे हुई और वाहन नाले में कैसे गिरा।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!