Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी में एचपीसीएल गैस पाइपलाइन व सीएनजी स्टेशनों के कार्य में तेजी के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने पर दिया जोर

हल्द्वानी- हल्द्वानी एवं जनपद के अन्य क्षेत्रों कालाढुंगी और रामनगर में उपभोक्ताओं को गैस पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस की आपूर्ति तथा विभिन्न स्थानों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाने को लेकर शुक्रवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने HPCL एवं संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

जिलाधिकारी ने गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने और उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने एचपीसीएल अधिकारियों से अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि गैस पाइपलाइन परियोजना जनहित से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसे नियत समय-सीमा में पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि एचपीसीएल के अधिकारी लोनिवि, जल संस्थान, विद्युत विभाग, यूयूएसडीए एवं नगर निगम के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों को आगे बढ़ाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में हल्द्वानी नगर में पेयजल लाइन एवं सीवरेज का कार्य भी प्रगति पर है, ऐसे में बार-बार सड़कों की खुदाई से आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए गैस पाइपलाइन का कार्य इन्हीं कार्यों के साथ समन्वय में किया जाए। विभागों के बीच सूचनाओं का नियमित आदान–प्रदान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां भी पाइपलाइन बिछाने या सड़क पर मैनहोल आदि का निर्माण किया जा रहा है, वहां सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए। आबादी क्षेत्रों में कार्य से पूर्व स्थानीय जनता को अवगत कराते हुए उनकी सुविधा के अनुसार कार्य किया जाए।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में एचपीसीएल द्वारा प्रस्तावित 25 सीएनजी स्टेशनों में से 12 स्टेशनों की स्थापना पूर्ण हो चुकी है, जबकि शेष स्टेशनों के संचालन एवं स्थापना को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने इस संबंध में भी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एचपीसीएल अधिकारियों ने बताया कि रुद्रपुर से हल्द्वानी तक लगभग 40 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 36 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 4 किलोमीटर पाइपलाइन हल्द्वानी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिछाई जानी है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त हल्द्वानी, कालाढुंगी एवं रामनगर क्षेत्र में कुल 32 किलोमीटर गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

परियोजना के अंतर्गत जनपद में लगभग 85 हजार उपभोक्ताओं को गैस पाइपलाइन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी जून 2026 तक रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर स्टेशन तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी, जिसके बाद आगे के क्षेत्रों में भी कार्य तेजी से किया जाएगा।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एचपीसीएल के प्रबंधक हिमांशु जंतवाल, सहायक प्रबंधक दीपक पपोला सहित जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!