Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

अंकिता भंडारी प्रकरण पर सरकार गंभीर, जल्द सामने आएगा निर्णय….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड सरकार शीघ्र कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसमें सबसे अधिक पीड़ा मृतका के माता-पिता को हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में अंकिता भंडारी के माता-पिता से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने कुछ अहम बातें सरकार के समक्ष रखी हैं। उन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और सरकार जल्द ही इस पर अपना निर्णय लेगी।

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी फैसले से पहले सभी कानूनी पहलुओं का गहन अध्ययन कर रही है, ताकि जो भी निर्णय लिया जाए वह कानून के दायरे में हो और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि एक बेटी और बहन की हत्या से जुड़ा है, इसलिए सरकार इसे पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ देख रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!